भारत में 5 सबसे महंगी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें  आपको कौन सी है पसंद ?

1.मर्सिडीज  बेंज (EQS) इलेक्ट्रिक कार.

मर्सिडीज  बेंज (EQS) इलेक्ट्रिक  कार की शोरूम कीमत 1.55 करोड़  रुपये से  लेकर 2.45 करोड़ रुपये के बीच है। यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। (EQS 580 4MATIC) और (AMG EQS 53 4MATIC+. EQS) इंजन  को  पावर  देने के  लिए 107.8kWh बेंटरी सेल  के  साथ  ऑल-व्हील  ड्राइव (AWD) सिस्टम  मिलता  है।  AMG EQS 53 4MATIC+ में 586  किमी  तक   WLTP  रेंज  मिलने  का दावा किया  गया  है। यह  658PS  और  950Nm आउट पुट जेनरेट  करता है।  यह  कांफ्रिग रेशन डायनेमिक  पेक के साथ  कुल 761PS  और 1020Nm  आऊटपुट  जेनरेट  करता है। जबकि EQS 580 4MATIC 523PS और 855Nm आऊटपुट  देता है  और  इसे एक बार चार्ज करने पर  857  किलो मीटर की  रेंज  मिलती है। 

2.पोर्शे  टायकन  कैनवस  टूरिस्मो कार.

पोर्शे  टायटन  कैनवस  टूरिस्मो की शोरूम में कार की कीमत 1.50 करोड़  रुपये  से 2.31  करोड़  रुपये के बीच  है। और  यह  सात  वेरिएंट  में  उपलब्ध है। वेरिएंट के आधार  पर  इसमें  दो  बैटरी बैकअप का विकल्प मिलता है।  जिसमें  79.2kWh और 93.4kWh  शामिल है। इसमें  400  किलोमीटर से अधिक  की  रेंज  मिलने  का दावा किया गया है  पोर्शे टायकन  एक मोटर और डुअल-मोटर वेरिएंट में उपलब्ध है।

3.बीएमडब्ल्यू  i7ऑल-इलेक्ट्रिक कार.

बीएमडब्ल्यू  i7 ऑल-इलेक्ट्रिक  मॉडल की कार की शोरूम  कीमत  1.95  करोड़  रुपये है।  इसका 101.7kWh  बैटरी  बैकअप  इसके डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर  सिस्टम  को  पावर  देता है। जिसका आउटपुट 544PS  और  745Nm है। इसमें 625 किमी की रेंज WLTP  रेंज मिलती है। 

4.ऑडी  ईट्रॉन  जीटी  कार.

ऑडी  ईट्रॉन  जीटी  कार की शोरूम कीमत 1.70-1.94  करोड़  रुपये है।  स्टैंडर्ड  ईट्रॉन जीटी 522  हॉर्स  पावर  जेनरेट करता है। जबकि आरएस वेरिएंट  ड्यूल  इलेक्ट्रिक  मोटर्स  के  साथ  अधिकतम 637  हॉर्स  पावर  आउटपुट  देता है। जो ऑडी के क्वाट्रो  ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है।

5.बी एम डब्ल्यू  आई एक्स  इलेक्ट्रिक कार.

बी एम डब्ल्यू  आई एक्स  इलेक्ट्रिक  एस यूवी की कीमत  1.16  करोड़ है।  iX में एक ऑल-व्हील  ड्राइव  सिस्टम,  76.6 kWh  की  क्षमता वाला एक  टेंडेम  बैटरी सेल और दो  इलेक्ट्रिक मोटर हैं। WLTP  के  दावों  के  अनुसार  इसके xDrive 40 की  रेंज  425 किलोमीटर तक है। इस ईवी को लगभग 30 मिनट में 0% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है और यह 150 Kw  तक  चार्जिंग  को  सपोर्ट करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top